Advertisement

Categories: home

नगर में धूमधाम से निकाली गई इलाबास देवल के लिए झंडी पदयात्रा

बरखेडा(पीलीभीत) गत वर्षो की भांति इस बार भी नगर से नगर के युवाओं द्वारा सर्व समाज के सहयोग से विशाल छठी झंडी पदयात्रा निकाली गई जिस में धूमधाम से नगर के सैकड़ों श्रद्धालु भजनों पर नाचते गाते इलाबास देवल माता रानी के प्राचीन मंदिर के लिए रवाना हुए आपको बताते चलें कि गत 6 वर्षों से लगातार कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 कुंदनपुर द्वितीय बालाजी धाम से लगातार विशाल झंडी पदयात्रा निकाली जाती है उसी उपलक्ष में इस वर्ष भी विशाल झंडी पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम नगर वासियों द्वारा माता रानी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया जिसके बाद विशाल झंडी पदयात्रा नगर के स्टेशन रोड से होते हुए गोपी कॉलोनी तक गई वहां से मुड़कर ब्लाक चौराहा होते हुए नवीन यादव के मकान से मुड़ कर वापस ब्लॉक चौराहे आकर दौलतपुर रोड से होते हुए इलाबास देवल के लिए रवाना हुई झंडी पदयात्रा में राधा कृष्ण शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही वही सैकड़ों भक्त धार्मिक भजनों पर नाचते गाते हुए और माता के जयकारा लगाते हुए विशाल झंडी यात्रा के साथ चल रहे थे विशाल झंडी यात्रा रात्रि में इलाबास देवल पहुंच कर विश्राम करेगी जहां भक्त लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है एवं कल सुबह पूजन अर्चन कर झंडी माता रानी के दरबार में चढ़ाई जाएगी विशाल झंडी यात्रा में श्याम बिहारी भोजवाल लक्ष्मीकांत भोजवाल अमित गंगवार शेर सिंह राठौर सूर्य प्रकाश गंगवार संजय ठाकुर रोहिताश गंगवार नरेंद्र विमलेश कुमार मुकेश कुमार यशपाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

21 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

21 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago