Advertisement

Categories: home

नामचीन दुकानों पर बिक रही है बासी मिठाई

Vimlesh kumar@express views पीलीभीत।बरखेडा में मिठाई विक्रेता खुलेआम लोगो की सेहत से खिलवाड़ कर बासी मिठाई बेच रहे हैं एक बार मिठाई बनाकर उसे चार चार दिन बेचने वाले दुकान दार लोगो को मिठाई के नाम पर मीठा जहर खिला रहे हैं।क्योंकि दूध से बना कलाकंद मात्र 1 दिन रसगुल्ला रस मलाई रबड़ी मात्र 2 दिन बर्फी सफेद पेड़ा मात्र 4 दिन तक की खाने लायक होता है इसके बाद आप खाएंगे तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है

बाजार में अधिकांश मिठाई एक हफ्ते से लेकर 15 दिनों तक रखकर बेची जाती है वही इन मिठाइयों को फ्रीजर में ही क्यों ना रखा हो लेकिन वह जारी समय के बाद खाने योग्य नहीं होती है लेकिन कारोबारी पर इनका कोई असर नहीं पड़ता और ना ही विभागीय अफसर इस ओर ध्यान देते हैं जबकि नियम कि प्रत्येक मिठाई पर वैधता तिथि लिखना अनिवार्य है पर लापरवाही है कि बरखेडा में अधिकांश कारोबारी नियम को अनदेखी करते हैं अफसर भी इन नियम का पालन कराने में जरूरत नही समझते कारोबारियों की मनमानी और अफसरों की अनदेखी के चलते अधिकांश कारोबारी वासी मिठाई बेचते हैं जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है एक्सपायरी तिथि के बाद अगर कोई भी मिठाई बेचता है तो उस पर जुर्माना का प्रावधान है शायद कोई ऐसा जिसको मिठाई पसंद ना हो हर कोई मिठाई चाव से खाता है किसी को रसगुल्ला पसंद है तो किसी को रसमलाई पसंद है किसी को बर्फी पसंद है अपनी-अपनी पसंद है बरखेडा की नामचीन छोटी बड़ी दर्जनों मिठाई दुकानें है बरखेडा से मिठाई का कारोबार भी अच्छा है साल के 12 महीने मिठाइयों की अच्छी मांग रहती है लेकिन त्योहारों और शादी सहालगो मैं इसकी डिमांड ज्यादा रहती है खासकर दिवाली और रक्षाबंधन पर ऐसे ही मिठाई कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में 15 दिन पहले से ही मिठाई स्टॉक लगाना शुरू कर देते हैं ताकि त्योहारों पर बंपर बिक्री हो जबकि इसमें अधिकांश मिठाइयां की अवधि 2 से 4 दिनों तक रहती हैं लेकिन कारोबारियों को सिर्फ मुनाफा ही दिखाई देता है और धड़ल्ले से कारोबार कर कर लोगों को सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

21 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

21 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago