Advertisement

Categories: home

गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ी अवैध खनन की ट्राली

Vimlesh kumar@express views बरखेडा(पीलीभीत) खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन कर लाई जा रही रेत भरी ट्राली को आज गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़ कर सीज कर दिया गया। आपको बताते चलें कि गाजीपुर कुंडा के कुछ खनन माफिया लगातार अवैध खनन कर नगर व क्षेत्र में लगातार मिट्टी का रेट बेच रहे है, जिसकी लगातार पुलिस को शिकायत में मिल रही थी ।इसी क्रम में आज उप निरीक्षक विनोद कुमार राठी मय हमराही के नगर में रात्रि गश्त कर रहे थे तो उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी गाजीपुर में देवा नदी से खनन माफिया रेत भरकर ट्राली बहादुरपुर हुक्मी के रास्ते कहीं ले जाने की फिराक में है। सूचना पर उप निरीक्षक अपने हमराही के साथ फैक्ट्री के आगे बहादुरपुर मोड़ पर खड़े हो गए जहां उन्हें बहादुरपुर की तरफ से ट्रैक्टर आता दिखाइए पास आने पर जब ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मचवा खेड़ा की तरफ भागने लगा । जिसे बमुश्किल पुलिस ने पकड़ लिया ।जब पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से रेत की परमिशन और ट्रैक्टर संबंधित कागजात मांगे तो चालक कोई भी कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने ट्रैक्टर का चालान कर दिया । ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह ट्रैक्टर पर ड्राइविंग करता है ट्रैक्टर मालिक गाजीपुर कुंडा निवासी हरिराम है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

20 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

20 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago