Advertisement

Categories: home

सहारनपुर जिला जेल में 1 महिला सहित 24 कैदी HIV+ पाए गए

@desk:सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जिला जेल में 24 कैदियों के HIV+ होने की पुष्टि हुई है. इसमें एक महिला और 23 पुरुष शामिल हैं. दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 जून से 21 जून तक एक जांच शिविर लगाया गया था. इस कैंप में 24 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. रिपोर्ट जेल प्रशासन और शासन को दे दी गई है. जेल में इतनी बड़ी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिलने से जेल प्रशासन सकते में है और अब इन कैदियों की हिस्ट्री निकालने में लगा हुआ है, ताकि इस वायरस का सोर्स पता चल सके.

सभी रोगियों का चल रहा है ट्रीटमेंट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक ने बताया कि सहारनपुर जिला जेल में एक मेडिकल जांच कैंप लगाया गया था. यह एक एनजीओ द्वारा लगाया जाता है, जिसमें 24 लोगों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई है. इन रोगियों में 23 पुरुष और एक महिला शामिल हैं. फिलहाल, इन सभी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और सभी का पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है.

जेल में 523 की क्षमता, 2200 कैदी शामिल
सूत्रों के अनुसार जिन कैदियों में एड्स की पुष्टि हुई है, वे सभी ड्रग एडिक्ट हैं. नशे के चलते इनकी गिरफ्तारी हुई थी और यह अधिकांश कैदी गंगोह, बेहद, देवबंद और मिर्जापुर के हैं. ये कैदी 5 से 7 महीने के अंतराल में जेल लाए गए थे. स्वास्थ्य विभाग अब इन कैदियों के परिवारों की जानकारी लेकर उनसे सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है. जेल में 9 बैरक हैं और 523 कैदियों की क्षमता रखते हैं, लेकिन 2200 से ज्यादा कैदी इस जेल में कैद हैं.

5 कैदियों का चल रहा था इलाज
बताया जा रहा है कि यहां पर पहले से ही 5 कैदियों का एड्स का इलाज चल रहा है. फिलहाल, इन कैदियों में यह वायरस कैसे फैला है, इस बारे में जांच अवश्य की जा रही है. वहीं, जिला जेल प्रशासन ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है.

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

12 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

13 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

15 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

23 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago