@desk:महाराष्ट्र। राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वैट की कटौती की है जिससे आम आदमी को महंगाई से राहत मिली है। पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रूपए सस्ता कर दिया है। मौजूदा समय की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 111.35 और डीजल 97.28 रुपए लीटर मिल रहा है। मिली हुई राहत के बाद अब पेट्रोल 106.35 रूपए और डीजल 94.28 रुपए लीटर बिकेगा।
वैट से होने वाली कमाई के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। 2021-22 में वैट से राज्य सरकार को 34,002 करोड़ रुपए कमाई हुई। उत्तर प्रदेश इस मामले में दूसरे नंबर पर है, उसने 26,333 करोड़ रुपए की कमाई की।
वहीं तेलंगाना में वैट सबसे ज्यादा है। यहां पेट्रोल पर 35.20% और डीजल पर 27% टैक्स लगाया जा रहा है। राजस्थान में पेट्रोल पर 31.02% और डीजल पर 19.30% वैट लिया जा रहा है।
इसके अलावा लक्षदीप इकलौता ऐसा राज्य है जहां वैट नही लिया जाता है।
नीचे दी गई लिस्ट में देखिए क्या हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम –
दिल्ली
पेट्रोल – 96.72
डीजल- 89.62
मुंबई
पेट्रोल- 111.35
डीजल- 97.28
जयपुर
पेट्रोल- 108.48
डीजल-93.72
चंडीगढ़
पेट्रोल-96.20
डीजल-84.26
भोपाल
पेट्रोल-108.65
डीजल-93.90
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…