Advertisement

Categories: home

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन

@desk:अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Former US President Donald Trump) की पहली पत्नी इवाना ट्रंप (Ivana Trump) में निधन हो गया है। उनकी मौत न्यूयॉर्क शहर में हुई है। अपने पत्नी को याद करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट लिखा है और कहा है कि वह एक अद्भुत और सुंदर महिला थी। पोस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी लिखा है कि इवाना ने एक महान और प्रेरणादायक जीवन बिताया है। इवाना 73 साल की थी और ऐसे में उनकी मृत्यु पर घर में दुख का माहौल है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी इवाना की मौत की जानकारी
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी इवाना ट्रंप की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट लिख कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को मुझे यह बताते हुए काफी गहरा दुख हो रहा है कि इवाना ट्रंप का न्यूयार्क शहर में निधन हो गया है। आप सभी में ज्यादातर उन्हें पसंद करते थे। वह एक अद्भुत, सुंदर और शानदार महिला थीं। इवाना ने एक महान और प्रेरणादायक जीवन जीया है। इवाना ट्रंप के तीनों बच्चों डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक को उन पर काफी गर्व है।’

आपको बता दें कि इवाना ट्रंप एक मॉडल थी और इन दोनों की शादी 1977 में हुई थी।

डोनाल्ड ट्रंप की हो चुकी है तीन शादियां
डोनाल्ड ट्रम्प और इवाना ट्रम्प की शादी साल 1977 में हुई थी जो 80 की दशक में न्यूयॉर्क का सबसे हाई-प्रोफाइल जोड़ा माना जाता था। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और 90 की शुरुआत में इन दोनों का तलाक हो गया था।
इसके बाद साल 1993 में डोनाल्ड ट्रंप ने अभिनेत्री मार्ला मेपल्स (Marla Maples) से शादी की थी जो वह भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और साल 1999 में उन लोगों का तलाक हो गया था। फिर साल 2005 में डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump) से शादी की थी जो अभी तक उनकी पत्नी है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

20 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

20 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago