Advertisement

Categories: home

जल लेकर आए कांवरियों का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Vimlesh kumar@express views
पीलीभीत। सावन के पावन महीने में हजारों श्रद्धालु कछला से गंगाजल लेकर शिवजी का जलाभिषेक करते हैं इसी क्रम में आज पीलीभीत जिले में जगह जगह कांवरियों का भव्य स्वागत किया गया।
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने किया कांवरियों का स्वागत

बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द द्वारा समर्थकों के साथ श्रावण मास में तृतीय सोमवार पर श्री परम् अक्रिय धाम खमरिया पुल पर कछला और हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया साथ ही कावड़ियों को फल और जल के वितरण की सेवा की गयी। इस कार्य मे भाजपा कार्यकताओं व उनके समर्थकों का सहयोग भी रहा।

वहीं बरखेड़ा से सैकड़ों की तादाद में कछला गंगा घाट से जल लेकर वापस नगर पहुंचे कांवरियों का प्रवेश से पहले ही नगर के समाजसेवी अमित गंगवार द्वारा कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। वहीं श्री कृष्ण द्वारा कांवड़ियों को फल वितरण किए गए कांवरियों का जत्था जल लेकर नगर के ब्लॉक चौराहे से दौलतपुर रोड होते हुए स्टेशन रोड होकर नगर के पंडित देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में स्थित शिव मंदिर पर पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से शंकर भगवान की पूजा अर्चना कर जल अर्पण किया। कावड़ यात्रा में कावड़िया शिव भजनों पर झूमते गाते बम भोले बम भोले शिव शंकर के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा कावड़ियों के जत्थे को सकुशल मंदिर तक सुरक्षा की दृष्टि से साथ रहा। इस मौके पर जगह-जगह कावड़ियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की है कछला से कांवर लेकर आने वाले में मुख्य रूप से राजेंद्र पाठक सौरव शर्मा अमित गंगवार श्याम बिहारी भोजवाल दीपांशु गुप्ता आलोक गुप्ता रामजी गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु शिव की भक्ति में शिवमय होकर शिव जी के चरणों में जलाभिषेक करने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल पीलीभीत ने कांवरियों का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल पीलीभीत के जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल और जिला महामंत्री शैली अग्रवाल ने कांवर लेकर पीलीभीत पहुंचे शिव भक्तों का पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया।
शिव भक्तों के स्वागत में मझोला इकाई के राकेश अरोरा नगर अध्यक्ष, मोहित गोगिया और अन्य पाधिकारी के साथ पीलीभीत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के युबा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष ऋषभ सिंह, युवा नगर महामंत्री गुरनाम सिंह विर्क, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ब अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

19 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

19 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

19 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

19 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago