Advertisement

Categories: home

CM योगी ने हिन्दू युवा वाहिनी संगठन की सभी इकाईयों को किया खत्म, नए सिरे से हो सकता है गठन।

@deskलखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा हिंदू युवा वाहिनी संगठन को पूरी तरह खत्म किए जाने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सहित तमाम इकाइयों को भंग कर दिया है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी कार्यकारिणी की इकाइयों का गठन फिर से किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि बहुत समय से हिंदू युवा वाहिनी की इकाइयों का पुनर्गठन नहीं किया गया था। इस वजह से ही इन इकाईयों को भंग किया गया है।

दरअसल, हिंदू वाहिनी के इस फेरबदल के पीछे संगठन में नई योजना को कारण बताया जा रहा है। दरअसल, लोकसभा-2024 के चुनाव को देखते हुए पूर्वांचल से लेकर पश्चिम यूपी तक संगठन नए कार्यकर्ताओं की टीम बनाने की कोशिश में लग गया है। बता दें कि, हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष CM योगी आदित्यनाथ ही हैं, जहां इस संगठन की नींव योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2002 में रखी थी। इसके कारण वर्ष 2022 में हुए यूपी के विधानसभा चुनाव में इस संगठन ने भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्याशियों के सपोर्ट में वोट मांगे थे।

बता दें कि, हिंदू युवा वाहिनी ने साल 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही यूपी के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में सभी समुदाय के साथ कार्यक्रम कर हिंदू युवा वाहिनी ने राज्य में हिंदुत्व की आवाज़ बुलंद की थी। साथ ही पिछले चुनाव में भी हिंदू वाहिनी ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब युवा वाहिनी आगामी साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन एक बार फिर से नए सिरे से योजना बनाने में लग गया है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

5 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

6 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

8 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

17 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

20 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

20 hours ago