Advertisement

Categories: home

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में धूमधाम से निकली नगर में तिरंगा यात्रा

Vimlesh kumar@express views


बरखेडा(पीलीभीत)। भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर आज बरखेड़ा नगर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों गाड़ियों पर भारी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए आपको बताते चलें कि आज भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर बरखेड़ा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व 128 विधानसभा बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नगरवासी सहित क्षेत्र वासियों के साथ नगर में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा नगर के स्टेशन रोड से होते हुए गोपी कॉलोनी ठाकुरद्वारा गाजीपुर मोड़ से होकर दौलतपुर रोड होते हुए रामपुरा नत्थू होते हुए पिपरिया मंडल पहुंची। वहां से दौलतपुर के रास्ते प्रताप डांडी होते हुए वापस बरखेड़ा आकर संपन्न हुई तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति गीत बज रहे थे ।जिस पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोग झूमते गाते हुए और भारत माता की जय कार लगाते हुए चल रहे थे विशाल तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी लोगों के सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से संजीव गंगवार, कमलेश कुमार गंगवार,अशोक गंगवार ,श्याम बिहारी भोजवाल, लक्ष्मीकांत रोहिताश गंगवार, अमित गंगवार ,मुकेश कुमार ,मिलाप सिंह, राजू पाठक ,रामजी गुप्ता ,पंडित संजीव शरण सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

पशुपतिनाथ मंदिर में साधकों ने किया प्राणायाम

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…

22 mins ago

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

3 hours ago

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…

18 hours ago

सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश।

मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…

20 hours ago

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…

23 hours ago

IGRS शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बड़ी गाज, दो लेखपाल निलंबित

बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…

24 hours ago