Advertisement

Categories: home

दिल्ली में ओमिक्रॉन का एक सब वेरिएंट सबसे ज्यादा सक्रिय, LNJP के डॉक्टरों का खुलासा

@desk:दिल्ली में पिछले 8-10 दिनों में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,136 नए केस सामने आए और इसकी वजह से 10 मरीजों की मौत हो गई। यहां संक्रमण दर बढ़कर 15.02 प्रतिशत हो चुकी है। इसकी भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 5 दिनों में 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। LNJP के डॉक्टरों ने बढ़ते मामलों की स्टडी की, तो पता चला कि दिल्ली में ओमिक्रॉन (Omicron) का सब-वेरिएंट विशेष रुप से सक्रिय है। अस्पताल में भर्ती आधे से अधिक मरीजों में यही वेरिएंट पाया गया है। एलएनजेपी अस्पताल एमडी डॉक्टर सुरेश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी।
क्या कहती है स्टडी?

डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि ‘हमने अध्ययन किया कि वर्तमान में दिल्ली में ओमिक्रॉन का कौन सा वेरिएंट सक्रिय है। विश्लेषण किए गए नमूनों में से 50 प्रतिशत बीए 2.75 सब वेरिएंट के लिए पॉजिटिव निकले। ये अभी संक्रमण का प्रमुख कारण है, जो अन्य प्रकारों की तुलना में तेजी से फैल रहा है।’ यानी ओमिक्रॉन के इस वेरिएंट की वजह से मरीजों की संख्या में लगातर उछाल देखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 से 10 अगस्त तक कोरोना संक्रमण के लगभग 20,000 मामले दर्ज किए गए। इनमें से आधे से ज्यादा सैंपल्स में ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट BA2.75 ही पाया गया।

ये लगातार 10वां दिन है, जब शहर में एक दिन में 2,000 से अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं। आपको बता दें कि ये वेरिएंट सबसे पहले भारत में ही मिला था। इसके बाद 20 देशों में इसके मामले सामने आए। अब राजधानी दिल्ली में ये बढ़ते संक्रमण की प्रमुख वजह बन गया है। डॉक्टरों ने मुताबिक Covid-19 मामलों में ताजा उछाल इस बात का संकेत हो सकता है कि वायरस एक खास स्थिति की ओर जा रहा है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

40 mins ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

2 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

4 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

12 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

16 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

16 hours ago