Advertisement

Categories: home

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन, पहली बार अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार को मिला निमंत्रण

@desk:देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में विदेश मंत्रालय ने एक खास मेहमान को आमंत्रित किया है। अमेरिका की जानी-मानी गायिका मैरी मिलबेन भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आएंगी। आपको बता दें कि इन्होंने ‘ओम जय जगदीश हरे’ और ‘जन गण मन’ को नए अंदाज में पेश कर दुनिया भर के भारतीयों का दिल जीत लिया है। भारत आने से पहले मिलबेन ने एक बयान जारी कर कहा कि 1959 में भारत की यात्रा करने वाले डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नक्शेकदम पर चलते हुए मुझे भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

आपको बता दें कि मिलबेन पहली अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार हैं, जिन्हें आईसीसीआर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा है। ये अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली आधिकारिक अतिथि होंगी। मिलबेन ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मैरी मिलबेन एक अफ्रीकी मूल की अमेरिकी सिंगर हैं। साल वर्ष 2020 में भारत का राष्‍ट्रगान गाकर वह खूब चर्चा में आई थीं। उन्‍होंने अपनी मधुर आवाज में ‘ओम जय जगदीश हरे’ भजन भी गाया है। उनके गाए भजन और राष्‍ट्रगान खूब पसंद किए गए हैं।

मिलबेन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वह दिल्‍ली के अलावा लखनऊ भी जा सकती हैं। उन्‍होंने अपना उत्‍साह जाहिर करते हुए कहा कि जब मैं अपनी पहली भारत यात्रा की तैयारी कर रही हूं तो मेरी आत्‍मा डॉ मार्टिन लूथर किंग के शब्दों को दोहरा रही है। डॉ किंग ने कहा था, “दूसरे देशों में मैं एक पर्यटक के रूप में जा सकता हूं, लेकिन भारत में मैं एक तीर्थयात्री के रूप में आता हूं।”

Express views

Recent Posts

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

3 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

11 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

15 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

15 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago