@स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौहट्टा इलाके पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। यह मुठभेड़ शाम के वक्त शुरू हुई थी और खबर लिखे जाने तक जारी थी। पुलिस के मुताबिक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। वहीं इनकी संख्या दो होने का अनुमान है।
इस बीच पुलिस ने मुठभेड़स्थल से उस स्कूटर को बरामद कर लिया है, जिसे लेकर यह दोनों वहां पर पहुंचे थे। इसके अलावा एक एके-47 व दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है और इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है। यहां से एक आतंकी को भी घायलावस्था में पकड़ा गया है।
वहीं बताया गया है कि एक पुलिस जवान जिसका नाम कैप्टन सरफराज अहमद है, वह मुठभेड़ में घायल हो गया है। फिलहाल उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…