Advertisement

Categories: home

Independence Day: लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई मारपीट व पत्थरबाजी, कमिश्नर के सख्त तेवर, कई हिरासत में

Independence Day 2022: राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगला बाज़ार इलाके में, आज़ादी के जश्न के बीच तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल मच गया। जिसमें दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। पत्थरबाजी के चलते कई दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों के लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड है। जिसका संज्ञान पुलिस कमिश्नर एस. बी. शिरोड़कर ने ले लिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जॉइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया आशियाना थाने पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली।

पुलिस कमिश्नर के तेवर सख़्त

तिरंगा यात्रा में बवाल कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया है। कई युवक हिरासत में लिए गए। बता दें कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते ये मारपीट और पत्थरबाजी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस ने स्थितियों पर काबू पाकर शांत कराया है। वहीं, पुलिस बवाल करने वाले कई अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। उपद्रव करने वाला हिस्ट्रीशीटर है और कई थानों में उसके ऊपर संगीन मामले दर्ज हैं।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

18 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

18 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

19 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

19 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago