Advertisement

Categories: home

लखनऊ:स्कूल में भारत मां का किरदार निभा रही बच्ची को पढ़ाई गई नमाज। जानिये वायरल Video का सच ।

@desk:यूपी की राजधानी लखनऊ का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में 15 अगस्त के मौके पर बच्चों द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है. इसमें एक बच्ची भारत माता के किरदार में दिखाई दे रही है. बच्ची अपने सिर पर मुकुट लगाया हुआ है. इस दौरान स्कूल के बच्चे टोपी लगाकर मुस्लिम समाज का किरदार निभाते हुए स्टेज पर आते हैं और भारत माता के सिर पर लगे मुकुट को उतार कर उनके सिर पर सफेद रंग का कपड़ा बांध दिया जाता है. फिर भारत माता को घुटने पर बैठाकर नमाज अदा कराने की एक्टिंग कराई जाती है, जिसके बाद एक शख्स द्वारा वीडियो को ट्वीट कर दिया जाता है. वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.वहीं असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुनील शर्मा ने बताया कि जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसकी जांच की गई. जिसमे पता चला है कि बच्चों द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर नाटक का मंचन किया गया, जहां पर सर्व धर्म के बारे में दिखाया गया, लेकिन किसी व्यक्ति ने उसे काटकर ट्वीट कर दिया. ऐसे में पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जा रही है.
बाजार खाला के एसएचओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि ‘मामला बाजार खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालवीय नगर स्थित शिशु भारतीय विद्यालय का है, जहां भारत के चार सपूत के नाम का नाटक का आयोजन किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर काटकर दिखाया जा रहा है.’ एसएचओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा और साइबर सेल की मदद से वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. हालांकि अभी तक स्कूल की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिशु भारतीय विद्यालय का एक कट करके वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जबकि पूरा वीडियो कुछ और ही है. अनकट वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत माता का किरदार निभा रही बच्ची मुकुट लगाई हुई है, लेकिन उससे पहले कुछ अन्य बच्चे आते हैं और भारत माता की प्रदक्षिणा करते हैं और फिर टीका चंदन करते हैं और जाते हैं.
इसके बाद बाद कुछ अन्य बच्चे आते हैं, जिनके सिर पर सफेद गोल टोपी लगी हुई होती है, जो मुस्लिम समुदाय का किरदार निभा रहे होते हैं और फिर सिर को ढकते हैं और घुटनों के बल बैठ नमाज अदा कराई जाती है. यहीं से वीडियो को काटकर सोशल मीडिया पर चलाया जाता है. पहला भाग काट दिया जाता है. पुलिस के मुताबिक नाटक भारत माता के चार सपूत पर आधारित था. इसमें अलग-अलग मजहब के लोगों को किरदार निभाना था.

वायरल वीडियो

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

6 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

9 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

10 hours ago

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

2 days ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

3 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago