Advertisement

Categories: home

यूपी में जन्माष्टमी की छुट्टी में हुआ बदलाव, अब 18 की जगह 19 अगस्त सार्वजनिक अवकाश

@desk:उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जन्माष्टमी (Janmshtami) की छुट्टी अब 19 अगस्त को घोषित की गई है. पहले यह छुट्टी 18 अगस्त को तय की गई थी. राज्य सरकार ने इसको लेकर एक शासनादेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत 18 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था लेकिन पंचाग में तारीख अलग होने पर बदलाव किया गया है.

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि 18 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है लेकिन हिंदू पंचाग के अनुसार जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाए जाने की जानकारी मिली है. ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को मनाए जाने का फैसला किया गया है. उन्होंने आगे बताया, ‘इस फैसले को देखते हुए जन्माष्टमी के त्योहार के लिए 19 अगस्त की जगह अब 19 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है.’

दरअसल, हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दो दिन पड़ रही है. अष्टमी का प्रवेश 18 अगस्त 2022 की रात 09:21 बजे जबकि यह तिथि 19 अगस्त की रात 10.50 बजे समाप्त हो जाएगी. यूपी के मथुरा और वृंदावन और गुजरात के द्वारका में 19 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है. पंडितों का मानना है कि 18 तारीख को अष्टमी तिथि सूर्योदय के वक्त नहीं होगी, इसलिए 19 अगस्त को ही जन्माष्टमी का उत्सव मनाना ठीक रहेगा.

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

17 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

17 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

18 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

18 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago