Advertisement

Categories: home

पीलीभीत: सांसद वरुण गांधी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहा अपनी आवाज़ उठाओ, मुकदमो से मत डरो।

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को अन्याय, भ्रष्टाचार तथा रोजगार के सवालों पर अपने साथ जोड़ा। कहा कि अपनी आवाज उठाओ। एफआईआर और मुकदमों के डर से चुप मत बैठो, क्योंकि वरुण गांधी आपके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी बड़ी कुर्बानी से मिली। उसी के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई है। लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए अपनी आवाज को बुलंद रखेें।

सांसद ने अपनी ही सरकार के समक्ष रोजगार का सवाल उठाया। तंज भी कसा। सांसद ने कहा कि 10 लाख नौकरियां प्रतिवर्ष देने की बात कही जा रही थी। इसके लिए वह धन्यवाद देते हैं। साथ ही यह कहना चाहते हैं कि 10 लाख नौकरियां बाद का विषय है, पहले खाली पड़े एक करोड़ पदों पर भर्ती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में इस समय 10 सरकारी नौकरियों में से सात संविदा पर रेवड़ी की तरह बांटी जा रही हैं। वह बोले- मैं राजनीति में इसलिए नहीं आया कि राजनीति एक पेशा है, मैं राजनीति में राष्ट्र की मिट्टी का मान सम्मान बचाने के लिए आया हूं। मैं राजनीति में इसलिए आया हूं अगर कोई माई का लाल हिंदुस्तान को दीमक की तरह खा रहा है तो मैं नाम लेकर आवाज उठा सकूं।सांसद वरुण गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन किया। उन्होंने रोजगार के लिए संसद में बिल रखे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जब बेरोजगारी खत्म होगी। बेटे व बेटियों को रोजगार मिलेगा तो वरुण गांधी बेरोजगारी की बात करना बंद कर देंगे।
कस्तूरबा स्कूलों को नई कंप्यूटर लैब
उन्होंने कहा कि सांसद निधि का इस्तेमाल जिले के सात कस्तूरबा स्कूलों को कंप्यूटर और प्राइमरी स्कूलों को फर्नीचर देने में किया है। अब आने वाले दिनों में वह सांसद निधि स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करेंगे।

पूरनपुर में महाराणा प्रताप चौक, बहुद्देश्यीय हाल का किया लोकार्पण
सांसद वरुण गांधी ने पूरनपुर के स्टेशन चौराहे पर महाराणा प्रताप चौक और गांव सिमरिया में बहुद्देश्यीय हाल का लोकार्पण किया। नगर पालिका सभागार में नगर पालिका सदस्यों से संवाद किया। सदस्यों ने सड़क, स्वास्थ्य, ट्रेनें न चलने की समस्या रखी। सांसद को ज्ञापन सौंपकर शाहगढ़ से मैलानी तक ट्रेनों का संचालन कराने, अंडरपास या ओवरब्रिज बनवाने की मांग की।
नगर पालिका की ओर से स्टेशन चौराहे पर महाराणा प्रताप चौक का निर्माण कराया गया। रविवार को सांसद ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के अलावा बहादुरों के शौर्य, साहस, तपस्या, बलिदान से स्वतंत्रता मिली है। कहा कि जाति बिरादरी से कोई ऊंचा नहीं होता। उसके कर्म उसकी ऊंचाई बताते हैं।

इसके बाद सांसद ने गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर पहुंचकर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में खेलो इंडिया के तहत आठ करोड़ की लागत से बने मल्टीपरपज हाल का लोकार्पण किया। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि शीघ्र ही कोच की व्यवस्था की जा रही है। खेल के उपकरण भी शीघ्र लगवाए जाएंगे। एसडीएम आशुतोष गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार बहादुर सिंह, सुखदीप सिंह भदौरिया, सुरजीत सिंह मुन्ना, नरोत्तम सिंह, संजय सिंह तोमर, विकास त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

4 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

7 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

8 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago