Advertisement

Categories: home

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, 15 दिनों के बाद आया होश

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव की हालत में बड़ा सुधार देखा गया है. वह बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 दिनों के बाद राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है. ये उनके फैंस और फैमिली के लिए राहत की खबर है. डॉक्टर्स की मेहनत और लगातार मॉनीटरिंग के बाद राजू श्रीवास्तव ने अच्छा रिस्पांस दिया है.

राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी ने खबर साझा करते हुए बताया कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आया है. एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है. उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है. इस खबर के आने के बाद उनके ठीक होने की उम्मीद बढ़ी है.

विदित हो कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को एक्सरसाइज करने के बाद से दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद जल्द से जल्द उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया. तब से उनकी हालत में लगातार उतार चढ़ाव आया. ब्रेन का ज्यादातर हिस्सा भी डैमेज होने की खबरें सामने आईं और उन्हें वेंटिलेटर में भर्ती किया गया.

शेखर सुमन से लेकर अमिताभ बच्चन तक लगातार उनकी हेल्थ का अपडेट ले रहे थे. वो हमेशा फैंस को उनकी सेहत का अपडेट देते रहते थे. प्रधानमंत्री मोदी ने भी डॉक्टर्स से उनका खास ध्यान रखने की अपील की थी. डॉक्टर्स की टीम ने लगातार उन पर नजर बनाई रखी जिसकी बदौलत फिर से एक बार राजू श्रीवास्तव के परिवार और फैंस के चेहरे पर हंसी लौट आई है.

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

3 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

7 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

7 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago