@desk: मैनपुरी में गणेश पंडाल में नाचते हुए एक कलाकार की मौत हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बंशीगौरा स्थित शिव मंदिर में भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी. यहां रोज पूजा-अर्चना के साथ ही भजन कार्यक्रम हो रहे थे. शनिवार शाम को भी यहां पर भजन मंडली बुलाकर भजन कार्यक्रम कराया जा रहा था. भजन मंडली के साथ रवि शर्मा नाम का कलाकार भी था जो भगवान हनुमान की कॉस्ट्यूम में भजन पर डांस कर रहा थे.
डांस करते-करते कलाकार रवि शर्मा अचानक से मुंह के बल स्टेज पर ही गिर गया. थोड़ी देर तक रवि के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तब लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं उठा. बेहोशी की अवस्था में 35 साल के रवि शर्मा को मैनपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…