मोहित जौहरी@express views
एक नेता छवि साफ सुथरी का होना चाहिये एक ऐसा नेता जो आमजन की पहुंच तक हो। ऐसे ही योगी सरकार में नेत हैं विधायक स्वामी प्रवक्तानंद। जनपद पीलीभीत की 128 विधानसभा बरखेड़ा से भाजपा के ऐसे विधायक हैं जो लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए उन तक खुद पहुंच जाते है।
हर रोज की तरह आज भी श्री परम अक्रिय धाम आश्रम खमरिया पुल से गांव गांव पंचायत लगाकर उन्होंने जनता की जन समस्याएं सुनी।
अपनी विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद सिसैइया गांव में बने अमृत सरोवर पर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से बात की । विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति में पहले कुआं और तालाब हुआ करते थे,जिनका अस्तित्व खत्म होने की कगार पर था आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरानी धरोहर को वापस करने का काम किया है। तालाबों से हमारे पशु पक्षियों और पेड़-पौधों के लिए जीवन मिलता है । इसी दौरान विधायक स्वामी प्रवक्तानंद अपना टिफिन निकाला और भोजन के लिए बैठ गए।
दरअसल स्वामी प्रवक्ता नंद अपने आश्रम से सुबह जल्द ही जनता की समस्याओं को सुनने निकल जाते हैं।और खाने का टिफिन अपने साथ लेकर चलते हैं जहां थोड़ा मौका मिलता है वही भोजन कर लेते हैं।
विधायक प्रवक्तानंद अपना पूरा समय अपनी देव तुल्य जनता के लिए देते हैं सुबह आश्रम से निकल जाते हैं और लगभग एक दर्जन गांव का भ्रमण कर हर रोज जनता की समस्याओं को सुनते हैं और जनता से जुड़ी तमाम समस्याओं का निदान करवाते हैं।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…