@desk।उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज पीलीभीत पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर बुधवार को पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा। हेलीकाप्टर में उप मुख्यमंत्री के साथ सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का भी आगमन हुआ।
अपने तय कार्यक्रम से करीब-करीब 25 मिनट देरी से पीलीभीत पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हैलीपेड पर डीएम ने स्वागत किया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सलामी लेने के बाद वह सीधे सड़क रास्ते लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पहुंच गए। यहां पर पदाधिकारियों से वार्ता के बाद विभाग के अधिकारियों से समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अस्सी की अस्सी सीटों पर विजयी होगी। वह यहां पर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर निरीक्षण करने आए हैं। इसके साथ ही विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से समीक्षा कर जानकारी ली जा रही है। सरकार की योजना जनता के बीच लाई जा रही है। इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक अन्य पार्टियां गुंडों को प्रमोट करती थी। अब जनता ने ऐसी पार्टियों को हसिएं पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब प्रदेश में गुंडों का सफाया कर दिया गया है। जनता फिर से भाजपा को 80 सीटों पर विजयी बनाएगी।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…