मोहित जौहरी@express views
पीलीभीत।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद का उनकी विधानसभा के गांव मुड़िया रतनपुरी में आज लोगों द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। विशेष बात यह है कि जिस मुकुट द्वारा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद का स्वागत किया गया उस चांदी के मुकुट को विधायक ने मुड़िया रतनपुरी निवासी एक बेसहारा विधवा महिला मीरा देवी को दान कर दिया। बेसहारा विधवा महिला के 4 पुत्रियां हैं घर में कोई कमाने वाला नहीं है।
विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद अपनी सरल जीवन शैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं एक बार पहले भी बदायूं शहर में विधायक का चांदी के मुकुट से स्वागत किया गया था जिसको विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने एक अग्नि पीड़ित परिवार को दान कर दिया था।
बतादें दें कि रोज की भांति आज भी विधायक प्रवक्तनन्द जनता से मिलने अपने क्षेत्र में गए हुए थे जहां उनका स्वागत वहां के लोगों ने मुकुट पहना कर किया था।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…