Advertisement

Categories: home

ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण फैसला सुनते ही वकीलों ने लगाये हर-हर महादेव के जयकारे, बनारस में धारा 144 लागू

@desk। ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में आज यानी सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन और विग्रहों के संरक्षण पर अपना फैसला आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर सुना दिया। जिला जज डॉ. अजय कृष्‍ण विश्‍वेश की अदालत ने फैसला सुनाया कि इस मामले में आगे भी सुनवाई जारी रहेगी। वहीं मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी गई। फैसला आते ही वकीलों ने कोर्ट परिसर में हर हर महादेव के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

हाईकोर्ट जायेगा मुस्लिम पक्ष
अदालत को आज सिर्फ यही फैसला करना था कि दोनों पक्षों की याचिका सुनने योग्य है या नहीं। कोर्ट ने हिन्दू पक्ष की याचिका स्वीकार कर ली और मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया। फैसले से मुस्लिम पक्ष असंतुष्ट नजर आया।

7 महिलाओं ने दायर की थी याचिका

याचिका दायर करने वाली महिलाएं

ज्ञानवापी मस्जिद के एक हिस्से में 1993 से पहले नियमित दर्शन होते थे। इसी स्थिति को बहाल करने के लिए 7 महिलाओं ने मिलकर एक याचिका सिविल जज की अदालत में दायर की थी। उनकी इसी याचिका पर मई के महीने में अदालत ने आदेश देते हुए पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराया था। ये सर्वे चार दिनों तक चला था, जिसमें करीब 1500 तस्वीरें और 12 घंटे की विडियोग्राफी की गई थी। इसी सर्वे में पत्थर की एक आकृति निकली थी, जिसे हिन्दू पक्ष ने शिवलिंग और मुस्लिम पक्ष ने फव्वारा बताया था। इनके अलावा भी कई ऐसे चिन्ह मिले थे, जोकि हिन्दू देवी-देवताओं से सम्बंधित थे।

वाराणसी में पुलिस मुस्तैद, धारा 144 लागू

प्रतीकात्मक चित्र

धार्मिक मामला होने के कारण वाराणसी पुलिस कमिश्‍नर ए. सतीश गणेश ने रविवार को ही पुरे जिले में धारा 144 लागू कर दी थी। पुलिस-प्रशासन भी इस समय हाई अलर्ट पर है। सभी पुलिस अधिकारियों को अतरिक्त सतर्कता के साथ हर समय मुस्तैद रहने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago