@डेस्क।केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रविवार को गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी के रेजिडेंट इंजीनियर और रिश्वत देने वाले समेत तीन अन्य लोगों को 15 लाख रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम स्थित वायंट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के रेजिडेंट इंजीनियर अनिल कुमार सिंह और एसआरएससी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के दो डायरेक्टर बेदराम शर्मा, परशुराम शर्मा और उसके कर्मचारी आनंद मोहन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत में यह आरोप लगाया गया था कि अनिल कुमार सिंह ने परियोजना के तहत बिलों को पारित करने के लिए एसआरएससी के अधिकारियों से रिश्वत की मांग की थी।
अनिल कुमार सिंह और एसआरएससी के कर्मचारी को सीबीआई ने 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। अधिकारी ने कहा कि दो अन्य आरोपी (एफआईआर में नामित) भी पकड़े गए।
सीबीआई अधिकारी ने कहा, आरोपियों से संबंधित आठ स्थानों पर पीलीभीत, गुरुग्राम, मथुरा और नोएडा में तलाशी ली गई, जिसमें 1.56 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद हुई।
साथ ही लेनदेन, परियोजना और मोबाइल समेत डिजिटल उपकरणों से संबंधित दस्तावेज भी मिले। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी चार व्यक्तियों को जल्द ही एक अदालत में पेश किया जाएगा।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…