Advertisement

Categories: home

आज से प्रदेश के किसी भी तहसील में करा सकेंगे अपनी जमीन की रजिस्ट्री, योगी सरकार की नई पहल

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अब प्रदेश में किसी को भी रजिस्ट्री के लिए इंतजार नहीं करना होगा। सोमवार यानी आज से प्रदेश की किसी भी तहसील में लोग रजिस्ट्री करा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहले 18 मंडल मुख्यालयों पर व्यवस्था लागू होगी।

अब किसी को भी अपने मकान या फिर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिक चक्कर लगाना नही पड़ेगा। सोमवार से पूरे प्रदेश में नियम लागू होगा। प्रदेश के लोग अब किसी भी तहसील में रजिस्ट्री करा सकेंगे।

इससे पहले भी ₹5000 में रजिस्ट्री होने का दे चुके हैं तोहफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टाम्प तथा रजिस्ट्रेशन विभाग की बैठक में एक बड़ा बदलाव कराया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर अब प्रदेश में किसी को भी रजिस्ट्री के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

सोमवार से प्रदेश की किसी भी तहसील में लोग रजिस्ट्री करा सकेंगे
अब किसी को भी अपने मकान या फिर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सोमवार से प्रापर्टी की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान होगी। कल से पूरे प्रदेश में नियम लागू होगा। प्रदेश के लोग अब किसी भी तहसील में रजिस्ट्री करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टाम्प तथा रजिस्ट्रेशन विभाग की बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया है। जिसमें कि दूसरे दफ्तर में भी रजिस्ट्री हो सकेगी।
रजिस्ट्री को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का दूसरा बड़ा फैसला है
योगी आदित्यनाथ सरकार ने सगे संबंधियों के रजिस्ट्री शुल्क को लेकर जुलाई के अंतिम हफ्ते में ही बड़ा फैसला किया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब घर के किसी भी सदस्य के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री करने का मोटा स्टांप शुल्क खत्म कर दिया है। नई स्कीम के तहत आप सिर्फ 5000 रुपए स्टांप शुल्क और एक हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस देकर संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकते हैं।
प्रदेश में अभी तक इसके लिए संपत्ति के सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप लगता था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में जिसे घटाकर अब महज 6000 रुपए कर दिया है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago