अवनीश श्रीवास्तव@express views
पीलीभीत। ई-रिक्शा से सामान की ढुलाई दूसरों के लिए जानलेवा बन सकती है। ब्रेक न लग पाने के कारण कई बार लोगों को चोटिल होना पड़ता है तो कभी पास में चल रहे वाहनों पर समान गिर जाता है।
ऐसा ही गुरुवार को नगर में जा रहे सरियों से लदे टमटम से कई लोग घायल होते होते बचे। किंतु पुलिस प्रशासन जैसे आंख पर पट्टी बांधे खड़ा था। पुलिस को ऐसे ई-रिक्शा चालकों पर नकेल कसने की जरुरत है। अक्सर पीलीभीत में रोड पर ऐसे ई रिक्शा भारी सामान ढोते दिख जाते हैं जोकि बड़े हादसे को दावत देते हैं। बात करें, तो गुरुवार को एक ई-रिक्शा चालक सरिया लेकर जा रहा था। पीछे से बाइक सवार चल रहा था। उसकी बाइक के पीछे महिला बैठी थी इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने अचानक ब्रेक लिया। सरिया देख बाइक सवार हड़बड़ा गया और बाइक अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि युवक ने बाइक कंट्रोल कर ली। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि ई-रिक्शा चालक सवारी कम और बल्ली, सरिया, पाइप आदि माल की ढुलाई ज्यादा कर रहे हैं। पुलिस को इन पर ध्यान देने की जरुरत है।नही तो कभी भी कहीं भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…