@desk।शनिवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों द्वारा जीवन रेखा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशाल शिविर लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रक्तदान किया।
जिसमें रक्तदानी जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अनूप अग्रवाल ने सभी व्यापारियों के लिए एक सन्देश भी दिया उन्होंने कहा कि रक्तदान एक यज्ञ है, मानवता के नाम, आहूति अनमोल है, लगे ना इसमें कोई दाम, रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है, जब भी मौका मिले रक्तदान जरुर करे।
जिला महामंत्री शैली अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से आपका कुछ भी खर्च नही होंगा लेकिन यही आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान होगा।।
युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि आपको रक्तदान के लिए धन या ताकत की जरूरत नहीं होती हैं। रक्तदान के लिए तो एक बड़ा दिल और मुक्त मन की जरूरत होती हैं।
वहीं युवा नगर अध्यक्ष ऋषभ सिंह ने रक्तदान किया और बोले कि वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता हैं। आज का रक्तदाता कल के लिए प्राप्त-कर्ता भी हो सकता है इसलिए रक्तदान जरूर करे।
रक्तदान करने वालों मेंअनूप अग्रवाल, शैली अग्रवाल, शैशव अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, शैली शर्मा, ऋषभ सिंह, गुरनाम सिंह, सौरभ गोयल, प्रदीप कुमार, अफरोज भाई अल्लाउद्दीन अंसारी, प्रिंस सिंह, अनुभव अग्रवाल शामिल रहे।
बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…
बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…
बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…
बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…
बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)।मामूली बात के चलते घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटकर दो सगे…