Advertisement

Categories: home

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ शुरू, 1अक्तूबर तक चलेगा रक्तदान अभियान

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान शुरू हो गया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां सफदरजंग अस्पताल में बने एक शिविर में रक्तदान किया।
केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ के तौर पर रक्तदान करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। यह महोत्सव राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक देशभर में 5,857 शिविरों को अनुमति दी गयी है और 5,58,959 लोगों ने पंजीकरण कराया है। साथ ही अभी तक 4,000 लोगों ने रक्तदान किया है।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘रक्तदान -महादान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आज से शुरू हुए रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्तदान किया। मानवता के इस कार्य में जुड़कर मन प्रफुल्लित है। आप भी इस महान कार्य का हिस्सा बनें।’’

सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान का मकसद एक दिन में एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करना है। इसके अलावा लोगों को नियमित रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

एक यूनिट का मतलब 350 मिलीलीटर रक्त होता है।आकेंद्र, राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मंत्रालय और विभाग, गैर-सरकारी तथा सामुदायिक संगठन और अन्य पक्षकार इस अभियान में हिस्सा लेंगे।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago