Advertisement

Categories: home

यूपी में 14 आईएएस अफसरों में फेरबदल, प्रवीन कुमार लक्षकार होंगे पीलीभीत के नए डीएम।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएस) के 14 अधिकारियों का शनिवार देर रात तबादला कर दिया है। जिसमे पीलीभीत समेत 10 जिलों के डीएम को बदला गया है।

अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे का तबादला मथुरा के डीएम के पद पर किया गया है। वहीं, मीरजापुर के डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार अब पीलीभीत के नए जिलाधिकारी होंगे। शनिवार को देर रात शासन से जारी हुई तबादला सूची में इसकी पुष्टि हुई।

डीएम प्रवीण कुमार 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनका जन्म एक जुलाई 1982 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उन्होंने पढ़ाई में एमए हिस्ट्री से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा प्रवीण कुमर ने शिक्षा के क्षेत्र में बीएड भी किया हुआ है। वर्ष 2013 में रायबरेली में ट्रेनी आईएएस के रूप में इनकी पहली तैनाती हुई थी। सात अगस्त 2014 में अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती हुई। इसके बाद 21 अप्रैल 2016 में सीडीओ ललितपुर, 17 अप्रैल 2018 में विशेष सचिव पंचायती राज और 2 मार्च 2019 में हाथरस में जिलाधिकारी के पद पर रहे।

जिलाधिकारियों की स्थान्तरण लिस्ट देखें।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago