Advertisement

Categories: home

लेखपालों को डीएम पुलकित खरे जाते जाते दे गए प्रोन्नति की सौगात

पीलीभीत। अलग-अलग तहसीलों में तैनात लेखपालों को डीएम पुलकित खरे जाते जाते नवीन तैनाती की सौगात दे गए हैं। डीएम के आदेश पर ही एडीएम न्यायिक ने प्रोन्नत हुए 22 लेखपालों में 21 को नई तैनाती दी है। इसमें एक लेखपाल पर कार्रवाई प्रस्तावित होने के कारण तैनाती से वंचित किया गया है।
शासन ने अगस्त में लेखपालों को प्रोन्नत करते हुए राजस्व निरीक्षक बनाया था। इसमें जिले से भी 22 लेखपालों को यह सौगात मिली थी। शासन से सूची आने के बाद तत्कालीन डीएम पुलकित खरे ने सभी को नई तैनाती के आदेश जारी किए थे। इसमें एक लेखपाल उमेश चंद्र सक्सेना के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के चलते नई तैनाती से वंचित कर दिया है।
शेष 21 लोगों को उनकी मौजूदा तैनाती से अन्य तहसीलों में तैनात किया गया है। चर्चा है कि जाते-जाते डीएम सभी को यह सौगात दे गए हैं। डीएम के आदेश पर अब प्रभारी अधिकारी भूलेख सूरज यादव ने उनको आदेश जारी किया है। कहा गया है कि तत्काल आदेश के क्रम में नई तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करें।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago