Advertisement

Categories: home

रुला गया सबको हँसाने वाला ,राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के Aiims में निधन

नईदिल्ली।मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. वो 58 साल के थे. दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 10 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाने के बाद से उनकी तबीयत में कोई सुधार नजर नहीं आया था. वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन अचानक गिर गए और बेहोश हो गए थे. कार्डियक अरेस्ट के बाद राजू श्रीवास्तव के दिमाग पर भी इसका असर हुआ, जिसकी वजह से उनका ब्रेन डैमेज हो गया था. बता दें कि राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.

लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद परिवार और डॉक्टर्स ये उम्मीद कर रहे थे कि वो स्वस्थ रूप से वापस घर लौट आएंगे, लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे.

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा और बेटी अंतरा लगातार उनके साथ आईसीयू में मौजूद थीं. लेकिन हाल ही में फिर से उन्हें बुखार आने के बाद पत्नी और बेटी को उनके पास जाने नहीं दिया गया था. बार-बार बुखार आ जाने से डॉक्टर्स भी बहुत परेशान थे.

राजू श्रीवास्तव के निधन पर अब उनसे जुड़े लोग शोक जाहिर कर रहे हैं. कुमार विश्वास ने उनके निधन पर कहा कि, ‘राजू भाई ने आखिर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए, सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया. उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आंखों के आगे तैर रहे हैं. उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौगात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई.’

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

16 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

16 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

16 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago