पीलीभीत। बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारियों पर डीएम की नजर है। पत्रकारों ने भी आज मुख्यालय से बाहर रहने और बिना इजाजत के मुख्यालय छोड़कर तफरी करने वाले अधिकारियों से डीएम को अवगत कराया है। जिले में कई अधिकारी बरेली से प्रतिदिन आवागमन करते हैं,इसके अलावा तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मुख्यालय पर न रहकर इधर – उधर रहते है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि यदि अधिकारी बिना इजाजत के मुख्यालय से बाहर जाते हैं तो उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर वेतन की कटौती और वेतन बाधित करने सहित अन्य कार्यवाही भी हुई हैं। पत्रकारों के माध्यम से डीएम ने सभी अधिकारियों को चेताया है कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के साथ साथ ऐसे अधिकारी जो आसपास के जनपदों से प्रतिदिन आवागमन करते हैं उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही होगी। जो जिला स्तरीय अधिकारी मंडलीय अधिकारियों से अवकाश स्वीकृत कराते हैं उन्हें भी अब मुख्यालय छोड़ने की अनुमति जिलाधिकारी से लेनी होगी।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…