Advertisement

Categories: home

बिना इजाजत के मुख्यालय छोड़कर तफरी करने वाले अधिकारियों की नही अब खैर

पीलीभीत। बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारियों पर डीएम की नजर है। पत्रकारों ने भी आज मुख्यालय से बाहर रहने और बिना इजाजत के मुख्यालय छोड़कर तफरी करने वाले अधिकारियों से डीएम को अवगत कराया है। जिले में कई अधिकारी बरेली से प्रतिदिन आवागमन करते हैं,इसके अलावा तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मुख्यालय पर न रहकर इधर – उधर रहते है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि यदि अधिकारी बिना इजाजत के मुख्यालय से बाहर जाते हैं तो उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर वेतन की कटौती और वेतन बाधित करने सहित अन्य कार्यवाही भी हुई हैं। पत्रकारों के माध्यम से डीएम ने सभी अधिकारियों को चेताया है कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के साथ साथ ऐसे अधिकारी जो आसपास के जनपदों से प्रतिदिन आवागमन करते हैं उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही होगी। जो जिला स्तरीय अधिकारी मंडलीय अधिकारियों से अवकाश स्वीकृत कराते हैं उन्हें भी अब मुख्यालय छोड़ने की अनुमति जिलाधिकारी से लेनी होगी।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago