Advertisement

Categories: home

भूमाफिया ने किया प्लाट पर कब्जा, पीड़ित ने की शिकायत

अवनीश श्रीवास्तव@express views

पीलीभीत।कोतवाली क्षेत्र के पिंक सिटी में भूमाफिया द्वारा जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से भूमाफिया की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
बरेली जिले के नबाबगंज तहसील के मोहल्ला होलीगेट निवासी अवनेश गुप्ता ने एएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमे कहा है कि पीड़ित ने पिंकसिटी में गाटा संख्या 756/1 पर एक प्लाट 263 वर्गमीटर का लिया था जिस पर मास्टर अहमद नवी पुत्र जलालुद्दीन निवासी सिविल लाइन नॉर्थ ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपने प्लाट में नींव भरवाने का कार्य प्रारंभ किया तो भूमाफिया मास्टर अहमद नवी ने उसकी नींव को ही उखड़वा दिया। और उसको जान से मारने की धमकी देते हुए उसको वहां से चले जाने को कहा। बाद में उसी जगह अपनी नींव भरवाकर पिलर लगवा दिए। शुरुआत में जब इस बात की शिकायत पीड़ित ने पुलिस में की तो उसकी कोई सुनवाई नही हुई उल्टा अहमद नवी ने अपने साथियों की मदद से पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे डाली।पीड़ित ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल, सहित कई बड़े अधिकारियों से उसकी शिकायत भी की। किंतु कोई कार्यवाई नही हुई।

उक्त भूमाफिया पर पहले भी कई मामले धोखाधड़ी के चल रहे हैं, किंतु अपने रसूख के दम पर उक्त भूमाफिया हमेशा से बचता आ रहा है। जिस कारण उसके हौसले बुलंद होते रहे है।
पीड़ित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसको 7 साल हो गए अपने प्लाट के लिए लड़ते हुए लेकिन अभी तक उसको न्याय नही मिल सका है। पीड़ित को यदि अब भी न्याय नही नही मिला तो पीड़ित आत्मदाह कर लेगा।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

17 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

2 days ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

2 days ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

2 days ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

2 days ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago