Advertisement

Categories: home

पीलीभीत में सरेआम युवक की गला रेतकर हत्या

@desk।पीलीभीत।उत्तराखंड के हल्द्वानी जिला निवासी इब्राहिम मिकरानी की पीलीभीत के नौगवा ओवरब्रिज के नीचे चलती गाड़ी में गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी बरेली से सवार हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, जहानाबाद कस्बा निवासी दीनदयाल बरेली-पीलीभीत रोड पर ईको चलाता है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बरेली के सेटेलाइट चौराहे से पांच सवारियां बैठाकर पीलीभीत आ रहा था। बरेली में ही सौ फुटा रोड के पास से एक अन्य युवक पीलीभीत जाने के लिए सवार हुआ, जबकि हल्द्वानी का रहने वाला इब्राहिम मिकरानी नवाबगंज से पीलीभीत आने के लिए गाड़ी में बैठा। दोपहर करीब ढाई बजे गाड़ी पीलीभीत पहुंची।

यहां नौगवा चौराहे पर चालक ने सवारियां उतार दीं। गाड़ी में इब्राहिम व एक अन्य युवक बैठे रह गए। दोनों ने बताया कि उन्हें आगे उतरना है। गाड़ी जब मंडी समिति गेस्ट हाउस की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने इब्राहिम पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से इब्राहिम की गर्दन काट दी। एकाएक गाड़ी में हुई वारदात को देख चालक ने गाड़ी रोक दी। इब्राहिम गाड़ी से उतरकर भागने लगा। उसके पीछे हमलावर हाथ में चाकू लेकर भागा। भीड़ देख हमलावर भाग गया, जबकि इब्राहिम कुछ दूर जाकर गिर पड़ा। लोगों ने गमछा इब्राहिम की गर्दन पर बांधकर आनन-फानन में उसी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। चालक दीनदयाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि मृतक व हमलावर में से किसी को नहीं जानता। इधर पुलिस को जेब से आधार कार्ड मिलने पर इब्राहिम के बारे में जानकारी हो सकी थी।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

16 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

16 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

16 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago