Advertisement

Categories: home

दरोगा द्वारा काटा गया चालान, शिव सैनिकों ने हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए दिया ज्ञापन।

अवनीश श्रीवास्तव @express views पीलीभीत। दरोगा द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक का चालान काटने से नाराज शिव सैनिकों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया कि बीते दिवस थाना गजरौला क्षेत्रान्तर्गत शिव सैनिक विमल गुप्ता के मकान के बाहर खड़ी बाइक का गजरौला थाने के दरोगा सदाकत अली द्वारा चालान काट दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि जब दरोगा सदाकत अली चालान काटने के लिए उसके आवास पहुंचे, तभी वाहन स्वामी ने अपने फोन से शिवसेना जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति से उनकी बात कराई। जिस पर प्यारेलाल ने फोन पर उनको राम-राम बोला जिसपर राम-राम सुनते ही दरोगा जी का पारा चढ़ गया और वाहन स्वामी को गाली देने लगे और बोले बहुत बड़ा नेता बनता है तू क्या बहुत बड़ा मंत्री है जो तू मेरी बात कराएगा तू। अब राम-राम के बदले तेरा चालान तो जरूर कटेगा और साथ ही शिवसेना उपाध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति को भी अपशब्द कहे।
इस मामले में शिवसेना द्वारा सम्वन्धित दरोगा पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाई हेतु पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

15 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

15 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

15 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago