Advertisement

Categories: home

आयुष विभाग का “हर दिन हर घर आयुर्वेद”के तहत शिविर आयोजित

बरेली ।आयुष विभाग के आदेशानुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० डी. के.द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में “हर दिन हर घर आयुर्वेद” अभियान को सफल बनाने हेतु दिगम्बर जैन मंदिर,रामनगर,बरेली में चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों एवं पथ्य-अपथ्य आहार के बारे में लोगो को जानकारी दी। इस दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आँवला, अंजनी, ब्योधन बुजुर्ग,उनई खालसा बरेली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ०इन्दजीत, डॉ मनोज कुमार, डॉ.सोनल चौधरी,डॉ. सोनी ने आयुर्वेद की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा की आयुर्वेद कोई चिकित्सा पद्धति ना होकर संपूर्ण जीवन पद्धति है तभी उसकी पहली प्राथमिकता स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।साथ ही हम अपने घर की रसोई में प्रयोग किये जाने वाले मसालों को (हल्दी,आजवाइन, मेथी,कालीमिर्च, तेजपत्र, इलाइची, लहसुन, प्याज,)औषधि में प्रयोग करके भी स्वास्थ्य रक्षा कर सकतें हैं । इस दौरान राम,रेखा,कृष्ण वीर(फार्मासिस्ट) हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक राजवीर,रीना, परुषोत्तम आदि चिकिसालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago