Advertisement

Categories: home

पीलीभीत के छात्र की देहरादून में रहस्यमय मौत

छात्र सिद्धार्थ श्रीवास्तव

पीलीभीत।उत्तराखंड के देहरादून में बीटेक कर रहे छात्र सिद्धार्थ श्रीवास्तव (20) की रहस्यमय परिस्थियियों में मौत हो गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सभी परिजन देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की तिरुपति गोल्डन पार्क कालोनी निवासी ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव का पुत्र सिद्धार्थ श्रीवास्तव देहरादून में बीटेक का छात्र था। मंगलवार शाम देहरादून पुलिस द्वारा पिता अमित श्रीवास्तव को सूचना मिली कि उनका बेटा जिस हॉस्टल में रहता था उस हॉस्टल के कमरे से मृत अवस्था मे मिला है। जिसको सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सिद्धार्थ काफी होनहार था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नही खुला तो आसपास के कमरों में रहने वाले लोगों ने पीजी के माली को सूचना दी जिस पर पीजी मालिक ने किसी अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी जब कमर खुला तो सिद्धार्थ आने बिस्तर पर मृत अवस्था मे पाया गया। सूचना मिलने पर पिता अमित श्रीवास्तव, अपने भाई भाजपा नगराध्यक्ष विकास श्रीवास्तव व परिजनों सहित फौरन देहरादून रवाना हो गए। सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम के बाद हरिद्वार में ही संस्कार कर दिया गया है।पोस्टमार्टम के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुंच सकी है। फिलहाल आगे की जाँच के लिये बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

Express views

Recent Posts

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…

2 hours ago

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर 

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम आमडार  निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर…

2 hours ago

अतिरिक्त दहेज और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, मायके पहुंची पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज में कार की…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर पीलीभीत भाजपा की बैठक,धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, 44 सदस्यीय संचालन समिति का गठन

पीलीभीत।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का…

2 hours ago

डॉo राघवेंद्र सिंह गंगवार नीमा के जिला अध्यक्ष घोषित

विनय सक्सेना@express views पीलीभीत। गुरूवार को संतोष होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा )…

5 hours ago

अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान, 7 वाहन सीज

बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे…

9 hours ago