Advertisement

Categories: home

आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत ” हर दिन हर घर आयुर्वेद” सगोष्ठी का आयोजन

बरेली। अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत ” हर दिन हर घर आयुर्वेद” कार्यक्रम मनाया जाना है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ०डी०के० द्विवेदी जी के नेतृत्व में आज दिनांक 29 सितंबर 2022 में डॉ०योगेन्द्र सिंह चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर करोड़ द्वारा ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उड्ला जागीर बरेली में ” हर दिन हर घर आयुर्वेद” कार्यक्रम के उपलक्ष्य में प्रथम चरण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें आयुर्वेद आहार एवं स्वस्थ दिनचर्या विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। छात्राओं को जन स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद पर एक संगोष्ठी की गई एवं आयुर्वेद के तीन उप स्तंभ आहार ,निद्रा एवं ब्रह्मचर्य पर आधारभूत जानकारी दी गई एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।

संगोष्ठी के बाद योग प्रशिक्षक विभाकर उपाध्याय व पूर्ति गुप्ता के द्वारा विभिन्न योग आसनों प्राणायाम मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया।आज के आयोजन में 76 छात्राएं ने लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसपी सिंह, व विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

9 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

10 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

12 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

21 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago