Advertisement

Categories: home

गाज़ीपुर कुंडा: अधिकारियों की मिली भगत से नई परम्परा डालकर 10 दिन के मेले का आयोजन।

विमलेश कुमार@express views. बरखेड़ा ।कस्बे से सटे गाजीपुर कुंडा धाम पर पहली बार नई परम्परा डालकर दस दिन के रामलीला मेले का आयोजन किया जा रहा है। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियो ने मेले की कमेटी से सांठगांठ करके नई परम्परा की अनुमति दे दी है। जिससे क्षेत्र मे मेला का चर्चा बिषय बना हुआ है। वही स्थानीय पुलिस भी उच्च अधिकारियो की ओर से परमिशन का हवाला देकर अपना पल्ला झाड रही है। जबकि आज तक के इतिहास मे कभी भी आश्रम पर दस दिन के रामलीला मेले का शुभारंभ नही हुआ उसके बावजूद भी मेला चल रहा वही अधिकारियो ने 26 दिसंबर से 5 अक्टूबर तक की साठगांठ करके नई परम्परा डालने की परमिशन दे दी है। जबकि हाईकोर्ट से प्रदेश सरकार तक के आदेश है। की कोई भी नई परम्परा नही डाली जायेगी उसके बावजूद भी थाना पुलिस मेले का आयोजन करा रही है। जबकि थाने मे मेले का किसी भी प्रकार का पिछला रिकार्ड नही है कि आश्रम पर दस दिन का राम लीला मेला लगता है और न ही सरकारी अभिलेखो मे दर्ज
है। उसके बावजूद भी मेला चल रहा है। थाना पुलिस की हीला हवाली के चलते गाजीपुर कुंडा धाम पर नई परम्परा के तहत दस दिन के मेले का आयोजन हो रहा है। वही मेले का दंबग संचालक मैकूलाल मेले मे लगे लाउडस्पीकर से मीडिया कर्मीयो व ऋषि पाल मौर्या, विमलेश कुमार, को नाम लेकर को मेले मे दिख जाने पर मीडिया कर्मियो पर खौलता हुआ तेल डालकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। और दंबग संचालक गांव मे अपना भौकाल जमाए हुए है। जबकि एक पत्रकार रिषिपाल वर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर दंबग संचालक मैकूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। और नई परम्परा डालकर मेला करा रही कमेटी के ऊपर कार्रवाही की मांग की है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago