अवनीश श्रीवास्तव@express views. बरखेड़ा। पीलीभीत में आपराधिक मामले थमते नजर नही आ रहे है। बरखेड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पृथ्वीपुर में चोरों ने पूर्व प्रधान के घर में रात में उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया जब परिवार के सदस्य घर मे ही गहरी नींद में सोए हुए थे। चोर घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी करके ले गए। मामले की तहरीर थाने में दी गयी है । फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर के पूर्व प्रधान अशोक गंगवार का परिवार बीती 28 सितम्बर की रात घर मे गहरी नींद में सोया हुआ था। जब सुबह परिजनों की आंख खुली तो सभी भौंचक्के रह गए। पूर्व प्रधान अशोक गंगवार के मुताबिक जब सबेरे उनकी नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। औऱ अलमारी व लॉकर टूटे पड़े थे। साथ ही घर से 2 लाख रुपये के साथ लगभग 10 तोले सोने व आधा किलो चांदी के आभूषण गायब थे। उन्होंने बताया बाहर के दरवाजे की कुण्डी भी काटी हुई थी। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गयी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…