विमलेश कुमार@express views। बरखेड़ा। कस्बे से सटे गाजीपुर कुंडा धाम पर इतिहास मे पहली नई परम्परा डालकर दस दिन के रामलीला मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियो ने मेले की कमेटी से सांठगांठ करके नई परम्परा डालने की अनुमति दे दी है। वही मेला संचालक स्वामी मैकूलाल मेले मे लगे लाउडस्पीकर से मीडिया कर्मियो को मेले मे दिख जाने पर खौलते तेल मे डालने की धमकी दे रहा है। जब इसकी शिकायत मीडिया कर्मी रिषिपाल ने थाना पुलिस से की तो थाना पुलिस ने मेला संचालक मैकूलाल को थाने मे बुलाकर दोनो पक्षो मे समझौता करा दिया। बावजूद इसके थाने से सीधे मेला संचालक आधा दर्जन से अधिक लोगो को स्कार्पियो मे बैठाकर गांव पहुचा और मीडिया कर्मी रिषिपाल के घर जाकर उसके परिवार की महिलाओं के साथ छेडछाड की और परिवार के लोगो के मुह मे कपड़ा ठूस दिया। परिवार के लोगो के विरोध करने पर परिवार के लोगो को बुरी तरह मारा पीटा और बंके से हमला करके घायल कर दिया और सभी आरोपी फरार हो गये। जब शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की तो थाना पुलिस ने मेला संचालक स्वामी सहित छः लोगो के खिलाफ छेडछाड सहित गंभीर धराओ मे रिपोर्ट दर्ज ली लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस को आरोपिओ को गिरफ्तार नही कर सकी। वही गांव मे आरोपी का भौकाल इतना है कि आरोपी तुलसी माता का रूप धारण करके भोली भाली जनता हो गुमराह करता है। और जो भी उसके रास्ते मे आता है। पैसे के दम पर उसको घर मे घुसकर मारा पीटता है। और महिलाओ की इज्जत लूटा है। आरोपी के आधा दर्जन से अधिक गम्भीर मामले दर्ज है। उसके बावजूद भी थाना पुलिस आरोपी को खुला संरक्षण देती हुई नजर आ रही है। जिसके चलते आरोपी के हौसले बुलंद है। सूत्रो की माने आरोपो खुलेआम गांव मे घूम रहा है। उसके बावजूद भी थाना पुलिस गिरफ्तार करने की जहमत नही उठा पा रही है। अगर पुलिस का यही ढीला ढाला रवैय्या रहा तो वह दिन दूर नही होगा की एक और गाजीपुर कुंडा मे विकास दुबे बन जाये और पुलिस के लिए मुसीबत बन जाये क्योकि पैसे के बलबूते पर पुलिस की सह ले लेता है।आरोपी के ऊपर सात मुकदमे दर्ज होने के बावजूद भी थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही कर सकी है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…