Advertisement

Categories: home

1982 में बनी वो फ़िल्म जिसे मिले थे 8 ऑस्कर पुरस्कार, जिसका 1 तिहाई बजट दिया था भारत सरकार ने

डेस्क. 1982 में महात्मा गांधी के पूरे जीवन पर फिल्म बनाई गई गांधी। डायरेक्शन किया रिचर्ड एटनबरो ने और महात्मा गांधी का रोल किया बेन किंग्सले ने। लेकिन इस रोल के लिए बेन पहली पसंद नहीं थे। फिल्म के लिए नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था, लेकिन बाद में यह रोल बेन और रोहिणी हट्‌टगणी ने निभाया।

ये हैं फिल्म के खास पहलू : भारत और यूके का कॉम्बो प्रोजेक्ट गांधी फिल्म का एक तिहाई बजट भारत सरकार ने दिया था। फिल्म में गांधी के अंतिम संस्कार का सीन शूट करने के लिए 19 कैमरे लगाए गए थे। साथ ही यह सीन गांधी जी की 33वीं पुण्यतिथि के दिन शूट हुआ था।इसी सीन के लिए बेन का मोम का पुतला अर्थी पर लिटाया गया था। जबकि शवयात्रा के दौरान बेन अर्थी पर आंख बंद किए लेटे रहे थे।

केटेगरी जिनमें जीते अवार्ड : फिल्म गांधी को 55वें अकादमी अवार्ड्स में कुल 8 अवार्ड मिले थे, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (रिचर्ड एटनबरो), सर्वश्रेष्ठ नया कथानक (जॉन ब्रिले), सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म एडिटिंग (जॉन ब्लूम), सर्वश्रेष्ठ लीड एक्टर (बेन किंग्सले), सर्वश्रेष्ठ आर्ट डायरेक्शन, सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ ड्रेस डिजाइनर (भानु अथैया) का नाम शामिल है। इसके अलावा तीन नॉमिनेशन भी थे जिनमें मेकअप (टॉम स्मिथ), नई ध्वनि (रवि शंकर और जोर्ज फेंटन) और सर्वश्रेष्ठ साउंड केटेगरी शामिल थी।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

15 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

15 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

15 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

15 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago