पीलीभीत।लगातार पीलीभीत में हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर नगरपालिका की पोल खोल दी है नगर की सड़के जलमग्न हो गईं है। लोगो का जरूरी काम से भी घर से निकल पाना मुश्किल हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों में नगरपालिका प्रशासन के लिये काफी रोष देखा गया। स्टेशन रोड, मदीनशाह, दूधिया मंदिर, आवास विकास सहित कई इलाकों में नाले चोक होने की वजह से घरों में वही पानी भर गया।
भारी बारिश के चलते किसानों की बढ़ीं मुसीबतें
लगातार हो रही बारिश ने किसान की मुसीबतें बड़ा दीं हैं।खेत और मैदान पानी से भर गए है। खेतों में पकी खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। कई घंटे की बरसात का परिणाम यह हुआ कि निचले स्थानों में पकी खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई। त्यौहारों के सीजन में किसानों को धान की उपज का ही सहारा था लेकिन मौसम ने फसल को चौपट कर दिया।
रविवार को भी होगी बारिश
वहीं पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में अभी और बरसात होगी। आगामी रविवार तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान रुक रुक कर बरसात होती रहेगी।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…