Advertisement

सेटेलाइट ले जा रहे रॉकेट को जापान ने किया तबाह

टोक्यो. जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा (JAXA) ने बुधवार को एक रॉकेट का लॉन्च के फेल होने के बाद सेल्फ डिस्ट्रक्शन का संदेश भेजा है. न्यूज़ एजेंसी AFP की एक रिपोर्ट के अनुसार जाक्सा ने एक असफल प्रक्षेपण के बाद अपने एप्सिलॉन रॉकेट को एक आत्म-विनाश का संदेश भेजा जिसके बाद एप्सिलॉन खुद ही नष्ट हो जाएगा. स्पेस एजेंसी ने बताया कि तीन चरणों में लॉन्च करने के लिए डिजाइन किया गया मानव रहित रॉकेट, अपने छठे अंतरिक्ष मिशन पर कई उपग्रहों को कक्षा में ले जा रहा था.
जमीन पर गिरने के डर से किया गया नष्ट
जाक्सा के एक अधिकारी ने टीबीएस टेलीविजन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि रॉकेट कुछ खराबी के चलते एक सुरक्षित उड़ान जारी नहीं रख सकता है. स्पेस एजेंसी को डर है कि एप्सिलॉन रॉकेट जमीन पर गिरने पर खतरा पैदा कर सकता है जिसके कारण वैज्ञानिकों ने किसी हादसे से बचने के लिए रॉकेट को नष्ट करने का संदेश भेजा है. अधिकारी ने कहा कि समस्या के कारण के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.

20 सालों बाद हुआ पहला असफल रॉकेट लॉन्च
सार्वजनिक प्रसारक एनएचके और अन्य मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया कि यह 2003 के बाद से जापान का पहला असफल रॉकेट लॉन्च था. NHK की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कागोशिमा क्षेत्र में उचिनौरा स्पेस सेंटर से लॉन्च होने के कुछ देर बाद JAXA लाइवस्ट्रीम एकाएक बाधित हो गई थी जिससे रॉकेट में हुई समस्या का आकलन हो गया था. आपको बता दें कि जापान में ठोस ईंधन वाला एप्सिलॉन रॉकेट 2013 से सेवा में है.

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago