Advertisement

home

गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

@desk।पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत प्रशासन लगातार मुहिम चला रहा है. बड़े अपराधियों, गैंगस्टरों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पीलीभीत पुलिस ने भी गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की तकरीबन 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है. पीलीभीत प्रशासन द्वारा 4 आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई की गयी है.

प्राप्तजानकारी अनुसार, पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में पड़ने वाले गांव घुंघरी में गैंगस्टर के आरोपी रियाज अहमद, फहीम, बब्लू और यासीन के घर को एसडीएम ने कुर्क कर सरकारी ताले डाल दिए. यह कार्रवाई न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर अमरिया के एसडीएम सौरव यादव, तहसीलदार अशोक गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने फोर्स सहित पहुंचकर की. चारों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं. जो गोकशी में लिप्त थे. चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था. जिसकी चार्जशीट भी दाखिल की गई थी. आरोपियों ने अपराध करने के बाद अवैध रूप से काफी संपत्ति अर्जित की थी.
कुर्क किए गए मकानों की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपए बताई जा रही है. प्रशासन ने बताया कि ये शातिर आरोपी हैं. उन्होंने अपराध के द्वारा अवैध संपत्ति अर्जित की है. प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा. शातिर अपराधियों पर लगातार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago