Advertisement

home

यूपी सहकारिता भर्ती घोटाला, एसआईटी ने भेजे चयनित अभ्यर्थियों को नोटिस

@ डेस्क।सहकारिता विभाग की संस्थाओं में 2012 से 2017 के बीच हुई 2324 पदों पर भर्तियों की एसआईटी जांच तेज कर दी गई है। आरोप पत्र तैयार करने के लिए इस मामले की जांच कर रही विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) के विवेचना अधिकारियों ने अब भर्तियों के माध्यम से चयनित होकर नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों को सीआरपीसी की धारा 91/ 160 के तहत नोटिस भेजकर बुलाया है। माना जा रहा है कि एसआईटी इनसे ओएमआर सीट में हुए खेल के बाबत कुछ जानने की कोशिश कर सकती है।

बता दें कि 2012 से 2017 के बीच सहकारिता विभाग की विभिन्न संस्थाओं में 2324 पदों पर भर्तियां की गई थी। सेवा मंडल के माध्यम से की गई इन भर्तियों में हर स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें पाई गईं। अहर्ता में बदलाव, ओएमआर सीट से छेड़छाड़ प्रारंभिक जांच में ही पकड़ में आ गया। जिसके बाद पहली कार्रवाई उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक के खिलाफ हुई।

इसके बाद अन्य विभागों की जांच रिपोर्ट पर शासन की मंजूरी मिलने के बाद एसआईटी ने मई 2021 में सात मुकदमे दर्ज किए थे। जिनमें में सहकारिता विभाग की भर्तियां करने वाली संस्था सेवा मंडल के तत्कालीन अध्यक्षों, सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारी नामजद किए गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। जिसकी सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दर्ज मुकदमों के निष्कर्षों की जानकारी तलब की है। जिसके बाद एसआईटी इस मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगाने और आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है।

अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस में उनका पक्ष जानने का जिक्र है
एसआईटी द्वारा अभ्यर्थियों को भेजे गए पत्र में लिखा है कि भर्ती अनियमितता की विवेचना चल रही है। इस मामले में आपका अभिकथन (पक्ष) अंकित किया जाना है। संबंधित अभिलेखों के साथ ही आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ कार्यालय आने को लिखा गया है ताकि इनके पक्ष को दर्ज किया जा सके।

इन संस्थाओं में हुई थीं भर्तियां
उ.प्र. राज्य भंडारागार निगम, यूपी कोआपरेटिव बैंक लि., उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ), उ.प्र. सहकारी संघ तथा जिला सहकारी बैंकों में हुई थीं भर्तियां।

इन पदों पर हुई थीं भर्तियां
उप प्रबंधक, कनिष्क कार्यालय सहायक, असिस्टेंट एकाउंटेंट, सहायक शाखा आंकिक, सहायक प्रबंधक, कैशियर, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, टंकण आदि पदों पर की गई थीं भर्तियां।

Express views

Recent Posts

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

8 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

13 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

17 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

17 hours ago

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

2 days ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

3 days ago