@desk।उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में पुलिस कार्यालय में तैनात लिपिक ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पांच दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया था। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक बाबू उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के कस्बा माधोगंज का रहने वाला था। छह माह बाद उसका रिटायरमेंट होना था।
विभागीय लोगों के अनुसार मृतक विजय कुमार गैरहाजिर रहता था। 13 अक्टूबर को विभागीय कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उसे बर्खास्त कर दिया था। एसपी दिनेश पी ने बताया है कि स्पेशल टीम ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें विभाग के एक अन्य बाबू पर आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…