Advertisement

home

नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है चुनाव की घोषणा

@उत्तर प्रदेश डेस्क। नगरीय निकाय संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। आयोग की ओर से निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर निकाय चुनाव की तारीख का एलान नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। आठ से 12 नवंबर तक उन पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 13 से 17 नवंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में एक भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अंबेडकर नगर सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।

Express views

Recent Posts

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

13 hours ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

15 hours ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

15 hours ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

2 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

3 days ago

मुर्गों की लड़ाई पर लग रहा था दांव, छह जुआरी गिरफ्तार

भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे…

4 days ago