@डेस्क।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई नकली प्लेटलेट्स के पैकेट, कैश, मोबाइल और वाहन बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी अलग-अलग ब्लड बैंकों से प्लाज्मा लेकर पाउच में डालकर प्लेटलेट के तौर पर प्लाज्मा बेचते थे। उन्होंने बताया कि खूफिया जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तारियां की गईं, आरोपी के कब्जे से कुछ नकली प्लेटलेट पाउच जब्त किए गए।
प्रयागराज में प्रदीप पांडेय नाम के डेंगू मरीज की नकली प्लेटलेट्स चढ़ाने से मौत होने के बाद पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पता चला कि ये लोग प्लाज्मा को ही प्लेटलेट्स बताकर मरीजों को बेचते रहे थे। गिरोह का सरगना सोरांव का रहने वाला राघवेंद्र सिंह उर्फ राहुल पटेल बताया जा रहा है। गिरोह के 10 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…