Advertisement

दारोगा के बेटे ने नशे की हालत में किया ऐसा कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए

@डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दारोगा के बेटे ने नशे के बाद पुलिस को अपना ऐसा रंग दिखाया कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए. दरअसल दारोगा के बेटे ने बीच सड़क पर पुलिस कर्मियों को अपने पिता की पावर का रोब झाड़ते हुए कहा कि तू जानता नहीं, मैं भी इसी विभाग से जुड़ा हूं, मेरे पिता की पावर से तेरी नौकरी खा जाऊंगा.
दरअसल दारोगा कल्याणपुर इलाके के इंदिरा नगर में रहते हैं. वह रिटायर हो चुके हैं. वह पहले कल्याणपुर में ही चौकी इंचार्ज रहे थे. इसके बाद उन्होंने इस इलाके में अपना घर बनवा लिया. उनका बेटा शनिवार रात नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. उसी दौरान वह इतने नशे में हो गया कि उसने कई लोगों को कार से टक्कर मार दी.
सूचना पाकर जब पुलिस ने उसको रोका तो वह पुलिसकर्मियों से ही मारपीट करने लगा. इतना ही नहीं उनको गालिया भी देने लगा. पुलिस कर्मियों की सूचना पर जब थाने का स्टाफ और दारोगा मौके पर पहुंचे तो उसने धमकाते हुए कहा कि मेरे पिता की पावर से तेरी नौकरी खा जाऊंगा.
इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई. वहां उसका मेडिकल करवाया गया और कानून कार्रवाई करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

कल्याणपुर (एसीपी) दिनेश शुक्ला“युवक नशे में था. उसने रोड पर कई लोगों को टक्कर भी मारी थी. इसी के साथ युवक पुलिस कर्मियों से भी बदतमीजी कर रहा था. इसलिए उसे पकड़ कर थाने लाया गया. इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago